फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard killed five years old boy in pithoragarh

पांच साल के मासूम को घर से उठाकर ले गया घात लगाकर बैठा तेंदुआ, सुबह बुरी हालत में मिला शव

Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed five years old boy in pithoragarh
leopard

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गंगोलीहाट ब्लाक के पोखरी गांव में तेंदुआ एक मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। सुबह बच्चे का शव ऐसी हालत में मिला कि देखते ही गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गांव में शनिवार देर रात की घटना है। मासूम का परिवार दिल्ली से एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी बीच जैसे ही पांच साल का कार्तिक घर की तरफ गया तो वहां घात लगाकर बैठा तेंदुआ उसे उठाकर ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। वहीं गांव के लोग रात भर उसकी खोज में जुटे रहे। वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई। लेकिन कार्तिक कहीं नहीं मिला। वहीं सुबह कार्तिक का शव आधा खाया हुआ बुरी हालत में मिला। शव की हालत देखकर घर वाले सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी दो बार बच्चों को ले जा चुका तेंदुआ

Leopard killed five years old boy in pithoragarh
leopard

इससे पहले भी कुमाऊं में तेंदुआ दो बार बच्चों को उठाकर ले जा चुका है। इसके बाद से गांव वाले दहशत में है। जानकारी के अनुसार, गत 11 जून की रात को अल्मोड़ा के वन रेंज गढ़खेत के हरीनगरी गांव में तेंदुआ दीपक कुमार (7)  पुत्र दीवानी राम को घर से उठा ले गया। ग्रामीण बच्चे की ढूंढखोज में जुटे थे। वहीं मंगलवार सुबह दीपक का शव जंगल से आधा खाया हुआ मिला था।

वहीं, मार्च में भी हरीनगरी में तेंदुआ करन नाम के एक बच्चे को  भी उठा ले गया था। वहीं, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट और कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली और ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ग्रामीणों के साथ जंगल की ओर निकले, तब बाद में बच्चे का शव बुरी हालत में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed