फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard entered in Doon University campus

दून विश्वविद्यालय के कैंपस में आधी रात को घुसा तेंदुआ, टहलते देख छात्रों में मचा हड़कंप

Tue, 04 Dec 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Dec 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered in Doon University campus
Leopard

दून विश्वविद्यालय में तेंदुए का खौफ पैदा हो गया है। कुछ छात्रों ने विवि प्रशासन को बताया है कि रात को उन्होंने तेंदुआ टहलते हुए देखा है। इसके बाद विवि प्रशासन ने सभी छात्रों, कर्मचारियों व शिक्षकों को बाहर निकलते हुए एहतियात बरतने को कहा है। उधर, विवि कुलसचिव ने पूरे मामले से वन विभाग को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


दून विवि का परिसर राजाजी पार्क के जंगलों से सटा हुआ है। परिसर की दीवार का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था। इस बीच रविवार की देर रात कुछ छात्रों ने परिसर में तेंदुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी विवि प्रशासन को दी।

विज्ञापन

उनका कहना था कि रात में विवि के परिसर में तेंदुआ टहल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि ने सभी छात्र, शिक्षक व कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी किया है। विवि कुलसचिव ने सभी को हिदायत दी है कि वह बाहर निकलते वक्त एहतियात बरतें।

विवि ने परिसर की टूटी हुई दीवार भी सोमवार को ही बंद करा दी। दूसरी ओर, विवि परिसर में खड़ी झाड़ियों को भी कटवा दिया गया है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल का कहना है कि इस मामले की पूरी जानकारी वन विभाग को भेज दी गई है। हालांकि खबर लिखने तक वन विभाग की ओर से कोई भी जांच पड़ताल या गश्त के लिए नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed