फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard enter school present of students and teachers

स्कूल में घुसा तेंदुआ, डर के मारे बच्चों और शिक्षिकाओं ने खुद को किया कैद

Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
 leopard enter school present of students and teachers
leopard

कन्या विद्यालय में चल रही कक्षाओं के बीच एक तेंदुआ स्कूल में घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। डर के मारे शिक्षिकाओं और बच्चों ने खुद को कमरे में कैद कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीब साढे़ बारह बजे कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। उस समय शिक्षिकाएं और बच्चे विद्यालय भवन के बरामदे में थे।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी मिश्रा ने बताया कि तेंदुए की गुर्राने की आवाज पर शिक्षिकाएं व छात्राएं कमरे के अंदर चली गईं और उन्होंने खुद को अंदर से बंद कर लिया। तेंदुआ विद्यालय प्रांगण में धमक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिकाओं और छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था। बुधवार को भी तेंदुए ने बुघाणी रोड पर देर शाम एक महिला व युवक पर हमला कर दिया था। ग्रामीण नितिन घिल्डियाल ने बताया कि क्षेत्र में दो तेंदुआ सक्रिय हैं, जो कभी भी हमला कर सकते हैं।


एसडीएम माया दत्त जोशी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त करने और पिजंरा लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed