फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Enter in mussoorie and Eat deer

देहरादून: मसूरी में गुलदार की धमक से दहशत, झड़ीपानी में स्कूल के पास हिरण को बनाया शिकार

Sun, 28 Jun 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jun 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard Enter in mussoorie and Eat deer
- फोटो : फाइल फोटो

मसूरी में झड़ीपानी ओकग्रोव स्कूल के पास गुलदार ने एक हिरण को मार दिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से स्कूल बंद है वाहनों की आवाजाही भी ना के बराबर है।

विज्ञापन


ऐसे में जंगल के आसपास गुलदार की धमक देखी जा रही है। गुलदार कुत्तों के साथ हिरण को शिकार बना रहा है। वन दरोगा जगजीवन सिंह ने बताया कि ओक ग्रोव स्कूल के पास रहने वाले लोगों ने विभाग को हिरण के शिकार की सूचना दी थी।
विज्ञापन


विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे जंगल में दफना दिया गया।  बताया कि हिरण को गुलदार ने अपना शिकार बनाया, उसका बडा हिस्सा खा भी लिया था। कहा कि वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब देवलचौड़ में दिखा तेंदुआ, दहशत

हल्द्वानी के सोनकोट गांव, दमुवाढूंगा और शीशमहल के बाद अब देवलचौड़ क्षेत्र में भी तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत है। देवलचौड़ क्षेत्र में ही पिछले माह भी लोगों ने एक तेंदुए को देखा था।

कुछ दिन पूर्व एक तेंदुए ने रानीबाग के सोनकोट गांव में महिला को मार डाला था। उसके बाद दमुवाढूंगा और शीशमहल क्षेत्र में भी लोगों ने तेंदुए को देखने की बात कही। इधर, रविवार को पालम सिटी और मानपुर पश्चिम के लोगों ने सुबह ओपन यूनिवर्सिटी की दीवार पर एक तेंदुए को बैठे देखा। 

वार्ड 56 मानपुर पश्चिम के धीरज नेगी ने कहा कि इससे पहले 27 मई को भी एक तेंदुआ क्षेत्र में देखा गया था। दिनेश मानसेरा ने बताया कि तेंदुए के आबादी क्षेत्र में आने से लोगों में डर का माहौल है। पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में वन विभाग को गश्त करने के साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाना चाहिए।

सुनील जोशी ने बताया कि कुछ दिन से पालतू बिल्ली और कुत्ते भी गायब हो रहे हैं आशंका जताई जा रही कि तेंदुए ने ही इनका शिकार किया होगा।  वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रेंज यूसी आर्या ने बताया कि तेंदुआ देखने की सूचना मिली है। मौके पर वन कर्मियों को भेजकर तेंदुए के मूवेंट का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed