फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard Dead Body Found hanged on Tree stuck in wire in tehri

पेड़ पर तारों के बीच लटका मिला गुलदार का शव, कुत्ते का अधखाया शव भी मिला

Thu, 02 Jan 2020 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
leopard Dead Body Found hanged on Tree stuck in  wire in tehri
पेड़ पर लटका गुलदार का शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में प्रतापनगर के कंगसाली जंगल में एक गुलदार का शव पेड़ पर तारों के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। इसी पेड़ के एक हिस्से में कुत्ते का एक अधखाया शव भी मिला है। पेड़ पर तारों के बीच गुलदार कैसे लटका, यह रहस्य बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले की जांच करने की बात कह रहे है।

विज्ञापन


प्रतापनगर कंगसाली गांव के खरोली नामे तोक के जंगल में एक पेड़ पर तारों के बीच स्थानीय लोगों ने एक गुलदार लटका हुआ देखा। सूचना पर बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गुलदार के शव को पेड़ से नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय पीपलडाली लाया गया। वन रेंज अधिकारी पूजा पयाल ने बताया कि जिस पेड़ पर गुलदार का शव लटका मिला, उसी पेड़ के ऊपरी हिस्से में कुत्ते का अधखाया शव भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि कुत्ते के शिकार के दौरान गुलदार पेड़ पर लगे तारों के बीच फंस गया हो। गुलदार के दांत और नाखून सुरक्षित है। जांच के बाद ही गुलदार के मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed