फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard cub found dead in mussoorie

उत्तराखंडः कल तीन गुलदारों की मौत के बाद आज मसूरी में मिला शावक का शव

Sat, 03 Aug 2019 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
leopard cub found dead in mussoorie
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिले थे। और आज मसूरी में शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि यहां लगातार गुलदार और दो शावकों को देखे जानी की खबरें आ रही थीं। सूचना पर मसूरी वन प्रभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिले थे। तीनों गुलदार अलग-अलग डिवीजनों की सीमाओं में मिले। वन विभाग ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। 

विज्ञापन

गुलदारों को मारने की एक बड़ी साजिश !

वन विभाग प्रथम दृष्टया इस मामले को जहर देकर गुलदारों को मारने की एक बड़ी साजिश मानकर चल रहा है। एक साथ तीन गुलदारों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही लैंसडौन, हरिद्वार और राजाजी नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम हरिद्वार वन प्रभाग में चिड़ियापुर के वन कर्मियों को लालढांग क्षेत्र में एक गुलदार का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। चिड़ियापुर के रेंज अधिकारी मुकेश कुमार बृहस्पतिवार रात को ही अपनी टीम के साथ गुलदार के शव को ढूंढने निकल पड़े, लेकिन रात के अंधेरे में मृत गुलदार का पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार सुबह एक बार फिर वन विभाग की टीम ने तलाश शुरू की। टीम को लालढांग काली माता मंदिर के पीछे एक नर गुलदार का शव पड़ा मिला। विभाग ने उसे कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत जहर से हुई पाई गई। अन्य वन्यजीवों के इसकी चपेट में आने की आशंका के चलते वन विभाग ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पूरा जंगल खंगालना शुरू कर दिया।

कुछ ही देर में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की रवासन रेंज में एक अन्य नर गुलदार का शव वन कर्मियों को मिला। उसे भी संबंधित डिवीजन के कर्मियों ने कब्जे में लिया। इसके कुछ देर बाद ही लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में रवासन नदी के किनारे तीसरे गुलदार का शव भी मिल गया।

विज्ञापन

तीनों शवों से दुर्गंध आने लगी थी

एक साथ तीन गुलदारों की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार के डीएफओ आकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को देखने पर अधिकारियों ने उनके दो या तीन दिन पुराना होने का अनुमान लगाया। तीनों शवों से दुर्गंध आने लगी थी।

तीनों गुलदारों के शव एक किमी के दायरे में पाए गए। इनकी उम्र चार से आठ साल के बीच आंकी गई है। तीनों शवों के रवासन नदी के आसपास मिलने से जांच का केंद्र भी रवासन और लालढांग केंद्रित कर दिया गया है। वन अधिकारियों ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया है।

जहर देकर गुलदारों को मारने की आशंका 

टाइगर रिजर्व और वन विभाग के अधिकार मानकर चल रहे हैं कि तीन गुलदारों की मौत एक ही कारण से हुई है। प्रथमदृष्टया अधिकारियों का मनाना कि तीन गुलदारों की मौत जहरीले पदार्थ खाने से हुई है।

डीएफओ अकाश वर्मा ने बताया कि गुलदारों की मौत की जगह से दो किलोमीटर के क्षेत्र में इस बात की खोजबीन की जा रही है आखिर जहर किसमें मिलाया जो गुलदारों ने खाया। इसके लिए तीन टीमें भी गठित कर दी गई हैं। इसके साथ की लालढांग क्षेत्र के आसपास लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed