{"_id":"5cf69772bdec2206ff5a796d","slug":"leopard-burned-in-wildfire-at-forest-area-dead-body-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी: जंगल की आग में जला गुलदार, बारिश के बाद पूर्वी नयार में तैरता हुआ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी: जंगल की आग में जला गुलदार, बारिश के बाद पूर्वी नयार में तैरता हुआ मिला शव
Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजरो (पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजरो (पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
जंगल की आग में जला गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां जंगल की आग में जलने से एक गुलदार की मौत हो गई। सोमवार शाम को बैजरो बाजार के पास पूर्वी नयार नदी में गुलदार का शव तैरता हुआ मिला। प्रभागीय वनाधिकारी एमके बहुखंडी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें आग में जलने से गुलदार की मौत की पुष्टि हुई है। गुलदार के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार शाम को कुछ लोग नयार नदी में नहा रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते गुलदार के शव पर पड़ी। उनकी सूचना पर थलीसैंण के उप प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार का शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र चंद ने बताया कि इन दिनों थलीसैंण और बीरोंखाल के जंगल आग से धधक रहे हैं। संभवत: गुलदार उस आग की चपेट में आ गया और शाम हुई तेज बारिश के कारण उसका शव पूर्वी नयार नदी में तैरता मिला।
विज्ञापन