फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack on women and killed her in pithoragarh

उत्तराखंड: मंदिर जा रही महिला पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने किया हमला, मौत के घाट उतारकर भागा

Tue, 23 Jun 2020 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jun 2020 09:23 PM IST
सार

  • घर से चालीस मीटर दूर मंदिर जाते वक्त किया हमला

विज्ञापन
Leopard Attack on women and killed her in pithoragarh
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में हल्द्वानी में सोनकोट रानीबाग में मंगलवार सुबह मंदिर जा रही महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। महिला के बेटे ने तेंदुए पर पथराव करने के साथ ही शोर भी मचाया लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ही वह वहां से भागा।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया है। पूरन सिंह अनेरिया की पत्नी भगवती देवी (58) मंगलवार सुबह करीब दस बजे भूमियादेव प्राचीन मंदिर जा रही थीं। घर से करीब 40 मीटर दूर पहुंचते ही घात लगाए तेंदुए ने महिला की गर्दन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

पथराव के बाद भी नहीं भागा

मां को तेंदुए के चंगुल में फंसा देख बेटे नवीन अनेरिया ने शोर मचाया और तेंदुए पर पथराव भी किया। आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed