फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack: Leopard attacked a youth near Ganga Darshan Band in Srinagar, badly injured him

Leopard Attack: श्रीनगर में गंगा दर्शन बैंड के पास गुलदार ने युवक पर किया हमला, बुरी तरह किया घायल

Thu, 10 Jul 2025 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jul 2025 08:57 PM IST
सार

पीड़ित गंगा दर्शन बैंड के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के युवक वहां पहुंचे और उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
Leopard Attack: Leopard attacked a youth near Ganga Darshan Band in Srinagar, badly injured him
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

श्रीनगर में गंगा दर्शन के पास एक युवक को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के युवकों ने किसी तरह गुलदार के चंगुल से युवक को बचाया। घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय में उपचार दिया गया है। वहीं, दूसरे दिन भी घटना होने से ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन


घायल युवक जयदेव सिंह रावत(39) निवासी आंचल डेयरी ने बताया कि वह शाम साढ़े छह बजे करीब गंगा दर्शन बैंड के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


Chamoli: भूस्खलन से आला गांव के पास आठ मीटर सड़क ध्वस्त, 1500 की आबादी हुई प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह उन्होंने संघर्ष कर पास में ही कुछ युवाओं की मदद से अपनी सुरक्षा की। इस दौरान उनके गले, पीठ व छाती पर गुलदार ने जख्म कर दिए। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से लोगों में और भी दहशत व्याप्त हो गई है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी ने इस मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात कर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश जारी करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed