{"_id":"686fbf8da0b0a0314c03abd5","slug":"chamoli-news-eight-meters-of-road-near-aala-village-collapsed-due-to-landslide-1500-population-affected-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: भूस्खलन से आला गांव के पास आठ मीटर सड़क ध्वस्त, 1500 की आबादी हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: भूस्खलन से आला गांव के पास आठ मीटर सड़क ध्वस्त, 1500 की आबादी हुई प्रभावित
Thu, 10 Jul 2025 07:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:04 PM IST
सार
Chamoli Landslide News: रामणी-पेरी मोटर मार्ग आला गांव के समीप भूस्खलन से बंद हो गया है। जिससे सैकड़ों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
सड़क ध्वस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली के नंदानगर में गुरुवार को भूस्खलन हो गया। विकास खंड के आला, गैरी, सीक और पेरी गांव को यातायात से जोड़ने वाला रामणी-पेरी मोटर मार्ग आला गांव के पास करीब आठ मीटर तक ध्वस्त हो गया है। इसके चलते क्षेत्र की करीब 1500 की जनसंख्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।
Dehradun: सीएम धामी ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
विज्ञापन
जिले में 19 सड़कें बंद
वर्तमान में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन से चमोली जनपद में 19 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन