फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lekhpal postponed work boycott in uttarakhand five districts

उत्तराखंडः माने लेखपाल, इन पांच जिलों में कार्य बहिष्कार स्थगित, आज से होंगे दाखिल खारिज

Mon, 24 Jun 2019 09:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Jun 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
lekhpal postponed work boycott in uttarakhand five districts
प्रतीकात्मक

प्रदेश के पांच जिलों में लेखपालों का कार्यबहिष्कार स्थगित हो गया है। सोमवार ने इन सभी जिलों में दाखिल खारिज का काम शुरू हो जाएगा। लेखपाल एसआईटी के विरोध में चार फरवरी से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। प्रभारी सचिव राजस्व से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम पैन्यूली के नेतृत्व में प्रभारी सचिव राजस्व सुशील कुमार और उप राजस्व आयुक्त केके डिमरी से वार्ता की। वार्ता में विभिन्न मांगों पर चर्चा के बाद सहमति बन गई। इसके बाद लेखपाल संघ ने कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन

एसआईटी पर लगाया था राजस्व उप निरीक्षकों का उत्पीड़न करने का आरोप

बता दें, उत्तराखंड लेखपाल संघ ने एसआईटी भूमि के राजस्व कार्य में दखल देने के विरोध में चार फरवरी से देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और चंपावत की 25 तहसीलों में दाखिल खारिज मामलों में आख्या लगाने का बहिष्कार कर दिया था। लेखपालों का आरोप था कि दाखिल खारिज मामलों की जांच में एसआईटी राजस्व उप निरीक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। इसी के विरोध में लेखपालों ने दाखिल खारिज मामलों में आख्या लगाने से इनकार दिया था। 

कहां लटके हैं कितने दाखिल खारिज
देहरादून  -  4000
हरिद्वार   - 3000
ऊधमसिंहनगर  -  3000
नैनीताल  -  3000
चंपावत  -  2000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed