फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Legislative Assembly Secretariat sent seven bills to the Legislative Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: विधानसभा सचिवालय ने विधायी को भेजे सात विधेयक, गैरसैंण विधानसभा सत्र में किए गए थे पारित

Thu, 05 Sep 2024 04:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Sep 2024 04:52 PM IST
सार

विधानसभा सचिवालय ने विधायी को सात विधेयक भेजे है। गैरसैंण विधानसभा सत्र में इन्हें
पारित किया गया था। विधायी के माध्यम से मंजूरी के लिए विधेयक राजभवन भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Legislative Assembly Secretariat sent seven bills to the Legislative Uttarakhand News in hindi
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र में पारित सात विधेयक विधानसभा सचिवालय ने विधायी को भेज दिए हैं। विधायी के माध्यम से ये राजभवन भेजे जाएंगे। इनमें विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने का विधेयक भी शामिल है। जबकि नगर निगम संशोधन विधेयक व उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक के लिए प्रवर समिति गठित करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें...Teachers' Day: बचपन में बड़े नटखट थे मंत्री जी...शिक्षकों की जुबानी उत्तराखंड सरकार के इन मंत्रियों की कहानी
विज्ञापन


जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अनुमति पर समिति के अध्यक्ष व सदस्य नामित किए जाएंगे। विधानसभा में पारित उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन विधेयक, उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक, उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक, उत्तराखंड कामगार और सुधारात्मक सेवाएं विधेयक, उत्तराखंड विनियोग विधेयक को परीक्षण के बाद विधायी को भेजा गया। शासन के माध्यम से इन विधेयकों को राज्यपाल की मंजूरी के लिए राजभवन भेजा जाएगा। राजभवन की मुहर लगने के बाद विधेयक एक्ट बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed