{"_id":"653570ae1c93c2b10f086114","slug":"legends-league-cricket-llc-has-announced-the-full-dehradun-news-c-5-1-drn1031-272371-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलसी : दून में 24 को भिड़ेंगी भीलवाड़ा किंग्स-गुजरात जायंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलसी : दून में 24 को भिड़ेंगी भीलवाड़ा किंग्स-गुजरात जायंट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदून समेत पांच शहरों में होंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन के मैचI
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने आगामी सीजन के पूरे शेड्यूल और फिक्स्चर की घोषणा कर दी है। 18 नवंबर से नौ दिसंबर तक भारत के पांच शहरों में लीग के मैच खेले जाएंगे। दून में 24 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होगा।
एलएलसी में छह टीमें अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी। इन टीमों के मैच दून समेत रांची, जम्मू, विजाग और सूरत में होंगे। 22 दिनों में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। रांची के बाद 24 से 26 नवंबर तक देहरादून में एक्शन दिखेगा। दून में पहला मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा और यह सीजन का छठा मैच होगा। इसके बाद जम्मू में 27 नवंबर से एक दिसंबर तक चार मैच खेले जाएंगे, जबकि विशाखपत्तनम में दो से चार दिसंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे।
एलएलसी के नॉकआउट मैच सूरत में खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल पांच और छह दिसंबर को होंगे। नौ दिसंबर को शानदार फिनाले के साथ सीजन का समापन होगा। एलएलसी के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, हम ना सिर्फ टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं, बल्कि देश के कोने-कोने में क्रिकेट का प्यार बांट रहे हैं। एलएलसी की नई फ्रेंचाइजी अर्बनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संभालेंगे। इस सीजन एक अन्य नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स की भी घोषणा की है। इसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच होंगे।