फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Legal Services Authority gave information to the people about the rights

विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को दी अधिकारों की जानकारी

Wed, 11 Dec 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Legal Services Authority gave information to the people about the rights
मानवाधिकार दिवस पर कालसी थाने में मौजूद छात्राएं - फोटो : VIKAS NAGAR
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ढकरानी स्थित न्यायालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकरण से जुड़े सदस्यों ने लोगों को मानवाधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज(जूनियर डिविजन) रमेश चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों को सफल जिंदगी के निवर्हन के लिए कुछ महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। जिसे मानवाधिकारों के रूप में जाना जाता है। इन अधिकारों में जीवन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भेदभाव से स्वंतत्रता, समानता का अधिकार, निष्पक्ष सुनवाई और धर्म की स्वतंत्रता प्रमुख है। इन अधिकारों के घोषणापत्र को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 को मान्यता दी थी। जिस कारण प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश बहुगुणा, विजय लाल वर्मा, नितिन कुमार वर्मा, विपुल मूसला, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, लेहनम अस्पताल रोड स्थित सेंट मोनफोर्ट इंटनेशनल स्कूल में भी विश्व मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के ज्वाइंट सेकेट्री चौधरी शिव प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार और सचिव विजय कोरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को मानवाधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान के साथ ही संयुक्त राष्ट्र परिषद ने भी लोगों को कुछ अधिकार दिए हैं। जिनको पूरी दुनिया में फॉलो किया जाता है। उन्होंने शिक्षा कानून और बालधिकारों के बारे में जागरूक किया। संयुक्त सचिव ने छात्रों के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। इस अवसर पर रूपा वर्मा, सरस्वती नेगी, आंकाशा, प्रिया, कांता, दीपक, सन्नी, प्रवीन, अजय, निशा, शिखा, पायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन की ओर से भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अरविंद शर्मा और महासचिव भास्कर चुग ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, बिलाल खान, सलमान, विवेक, रशीद, अमर सिंह, जॉय, नीलम, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अधिकारों की जानकारी दी
कालसी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कालसी थाना परिसर में जीआईसी कालसी की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत साइबर क्राइम, पोक्सो अधिनियम और महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। कोतवाल मनमोहन नेगी ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न की कोई भी जानकारी सीधे पुलिस को दी जा सकती है। महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। उन्होंने टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू, जिला समन्वयक लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed