{"_id":"5d30d4dd8ebc3e6caf0ce107","slug":"leave-for-the-ambulance-dehradun-news-drn3133807152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी रही एंबुलेंस
Fri, 19 Jul 2019 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गांधी रोड स्थित द्रोण चौक के समीप दोपहर में जाम में फंसी एक एंबुलेंस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रसेन चौक से तहसील चौक तक लगे जाम में एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। लेकिन, किसी भी चालक ने इसे रास्ता देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
शहर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक यातायात का दबाव बढ़ने से अग्रसेन चौक से तहसील चौक तक जाम लग गया। इसी बीच तहसील चौक की तरफ से रेंगते हुए आ रही एंबुलेंस द्रोण चौक पर आकर फंस गई। दरअसल कचहरी की तरफ से दून मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ को लेकर आ रही निजी बस ने एंबुलेंस को रास्ता देने के बजाय तेजी से बस को आगे बढ़ा दिया। जबकि एंबुलेंस चालक लगातार सायरन बजा रहा था। लेकिन बस चालक पर इसका कोई असर नहीं हुआ। आगे वाहन होने के कारण बस भी काफी देर आगे नहीं बढ़ पाई। अन्य वाहन चालक भी ठस से मस नहीं हुए। नतीजा यह हुआ कि एंबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने एक तरफ के वाहन चलाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया।