{"_id":"59783be64f1c1b8e778b4af6","slug":"leaders-pay-tribute-to-martyrs-in-shaurya-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरों के प्रति आदर व सम्मान का भाव हमारी परंपरा: त्रिवेंद्र सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरों के प्रति आदर व सम्मान का भाव हमारी परंपरा: त्रिवेंद्र सिंह रावत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat on shaurya diwas
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल में अपनी जान गंवा कर भारत माता की रक्षा करने वाले वीरों को शौर्य दिवस के मौके पर याद किया गया। देहरादून सहित राज्यभर में विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। और कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
देहरादून के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राजपुर विधायक खजान दास, मेयर और विधायक विनोद चमोली, रि. ले. जन. ओपी कौशिक, ब्रिगेडियर केजी बहल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा समेत शहर के नामीगिरामी लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कारगिल जैसी लड़ाई इससे पहले नहीं हुई। विषम में आति विषम परिस्थितियों में सैनिकों ने लड़ाई लड़ी और इसे जीते। वीरों के प्रति आदर व सम्मान का भाव हमारी परंपरा है। भारत वीर प्रसूता है। धन्य हैं वह परिवार जिनके अपनों ने देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर किए। उहमने लगातार लड़ाईयां लडी हैं। कारगिल ऐसी जंग थी जिसमें भारत ने सैनिकों के एक एक कतरे का हिसाब लिया। जब भी कारगिल को याद किया जाएगा अटल जी भी याद आएंगे।
विज्ञापन
सेना ने भी कारगिल विजय दिवस के मौके पर गढ़ीकैंट स्थित लाल गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रुद्रप्रयाग में भी कारगिल शहीदों को नमन किया गया।