{"_id":"6680610534563493a403d764","slug":"leaders-associated-with-various-organizations-submitted-dehradun-news-c-5-1-drn1030-445297-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बेघर हुए लोगों के लिए हो पुनर्वास की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बेघर हुए लोगों के लिए हो पुनर्वास की व्यवस्था
विज्ञापन
Iविभिन्न संगठनों से जुड़े नेताओं ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापनI
सीपीएम, सीटू, आंदोलनकारी परिषद के साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े नेताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गबर सिंह बस्ती निवासी मृत महिला के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि ध्वस्तीकरण अभियान में कई परिवार बेघर हो गए हैं। जिन्हें पुनर्वास करने के साथ ही मुआवजा दिया जाए। वीर गबर सिंह बस्ती की निवासी सोनम की सदमे से मौत हो चुकी है। 50 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। आरोप लगाया कि कार्रवाई भेदभावपूर्ण तरीके से की जा रही है। पदाधिकारियों ने सोनम की मौत पर जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, माकपा के सचिव अनंत आकाश, नवनीत गुसाईं, शंकर गोपाल, विनोद बडोनी, प्रभात डंडरियाल, सुरेश कुमार, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।