फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leader of the gang involved in cheating in the name of Mudra loan arrested

Dehradun News: मुद्रा लोन के नाम पर ठगने वाले गिरोह का सरगना दबोचा

Mon, 15 Apr 2024 05:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Leader of the gang involved in cheating in the name of Mudra loan arrested
देहरादून। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर देशभर में लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का सरगना एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दो साल पहले भी फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था। जमानत पर बाहर आकर उसने फिर से कॉल सेंटर खोला और ठगी शुरू कर दी।
विज्ञापन




एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों एसटीएफ ने इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि गिरोह को दीपक राज शर्मा निवासी छोटेपट्टी, थाना दोस्तपुर, जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश चलाता है। दीपक राज शर्मा की लगातार एसटीएफ तलाश कर रही थी। इसी बीच पता चला कि वह मथुरा में छिपा है। पुलिस ने आरोपी शर्मा को वृंदावन मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 13 मोबाइल, सात डेबिट कार्ड और लाखों रुपये के हिसाब वाली डायरी मिली है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है। काम के सिलसिले में 2015 में देहरादून आया था। यहां पर उसने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद एक कॉल सेंटर में काम करने लगा।
विज्ञापन




इस कॉल सेंटर में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर ठगी की जाती थी। यह काम सीखकर उसने खुद ही ठगी करने की ठान ली। वर्ष 2015 में उसे सेलाकुई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आया तो उसने 2022 में अनुराग चौक पर अपना कॉल सेंटर शुरू कर दिया। यहां से वह मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भनक साइबर थाना पुलिस को लगी तो 2022 में भी उसे अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। एक महीने बाद उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वह जून 2023 में फिर देहरादून आ गया और फिर से कॉल सेंटर खोलकर लोगों को ठगने लगा।


---

10 युवाओं को रखा था नौकरी पर

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने इस काम के लिए 10 युवाओं को नौकरी पर रखा था। ये युवा लोगों को फोन कर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे। इस तरह वह हर महीने सात से आठ लाख रुपये कमाते थे। इस रकम में से आधी रकम वह खुद रखता था और आधी बाकी सभी सदस्यों को दे देता था। इस रकम से उसने सुद्धोवाला में दो प्लॉट खरीदे थे और एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी खोली थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की संपत्तियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। जल्द ही उसके खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर रेलवे फाटक पर तैयार की गई सड़क। संवाद

कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर रेलवे फाटक पर तैयार की गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed