फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   laxman singh lamgariya joins bjp

कांग्रेस के पूर्व महामंत्री लमगड़िया भाजपा में शामिल

Mon, 30 Jan 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, पाटी (चंपावत) Updated Mon, 30 Jan 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
laxman singh lamgariya joins bjp
bjp

लोहाघाट विधानसभा में सबसे अधिक मतदाताओं वाले विकासखंड पाटी से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, चंपावत जिला पंचायत की उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया और पाटी की ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया करीब 300 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सतपाल महाराज, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने माल्यार्पण कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


पाटी में हुई भाजपा की जनसभा में लमगड़िया ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। लोगों से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि भाजपा लोहाघाट विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन


पाटी के पूनाकोट मैदान में हुई सभा में कांग्रेस में 42 सालों से सक्रिय रहे क्षेत्र के कद्दावर नेता  लक्ष्मण सिंह लमगड़िया अपने करीब 300 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए। लमगड़िया ने कहा कि उन्होंने लगातार 42 सालों से कांग्रेस की सेवा की और अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए लगा दिया, परंतु बदले में उन्हें धोखे के सिवा कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने घोटालों के सिवा प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया है। भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आएगी और वह प्रदेश को विकास के मॉडल के रूप में देश में विकसित करेंगे जो एक मिशाल होगी। पूर्व सीएम कोश्यारी ने लोगों को बंदर भगाओ, कांग्रेस भगाओ, उत्तराखंड बचाओ का नारा दिया।

इससे पूर्व ढोल-नगाड़ों के साथ पूनाकोट मैदान पहुंचे लमगड़िया परिवार के जुलूस में जमकर हरीश रावत मुर्दाबाद के नारे लगे। भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल का कहना था कि लमगड़िया के भाजपा में आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर केसी पुनेठा, हयात सिंह महरा, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सुभाष बगौली, निमज्ल महरा, हरीश मथेला, डीएन जोशी, सचिन जोशी, मोहित पाठक, एलएम कुंवर, दीपक जोशी, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे। 
 
पूर्वमंत्री रामप्रसाद का कांग्रेस से इस्तीफा
टिकट बंटवारे से नाराज पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित संगठन के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भेजकर कांग्रेस पर दिशाहीन होने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में बुनियादों पत्थरों को हटाकर बालू के ढेर में अपना घर बनाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा ने इस्तीफा लिखने के बाद अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि बागेश्वर विधानसभा में टिकट बंटवारे में अन्याय किया गया है। बताया कि 1968 में युवक कांग्रेस से जुड़ने के बाद 49 साल तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। वर्ष 2002 में चुनाव जीतकर क्षेत्र के विकास के साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया, लेकिन पार्टी ने इस बार चुनाव में टिकट बंटवारे में उनकी सलाह तक नहीं ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर कांग्रेस की नीति के अनुसार न चलने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनकी अनदेखी की गई है, ऐसे में वह कांग्रेस से जुड़े नहीं रह सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद किसी दूसरी पार्टी से जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट बात नहीं कही। पूर्व कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीप साह आदि थे।


रावत पर लगाया पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप
एलएस लमगड़िया ने हरीश रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पैसे लेकर टिकट बेचा है। पांच साल पहले इसी मैदान में हरीश रावत ने उनसे कहा था कि अब उनका वनवास खत्म हो चुका है अगले चुनाव में उन्हें ही टिकट दिया जाएगा, परंतु बार बार आश्वासनों के बाद भी अंत में पैसे लेकर टिकट को बेच दिया। आने वाली 11 मार्च को प्रदेश की जनता उनका इस प्रदेश से ही वनवास कर देगी। साथ उन्होंने कहा कि बार बार हरीश रावत को घोषणाएं याद दिलाने के बाद भी क्षेत्र की जनता के साथ पक्षपात करते हुए लोगों को गुमराह किया गया, इस कारण से पाटी में आयुष कालेज, कोरा लिफ्ट पेयजल योजना, गैस गोदाम सहित पाटी में महाविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed