फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawyers refuse fight case of boy who wrote pakistan Zindabad on Facebook

पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाला गिरफ्तार, वकीलों ने भी ऐसे सिखाया सबक

Sun, 25 Jun 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 25 Jun 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Lawyers refuse fight case of boy who wrote pakistan Zindabad on Facebook
पाकिस्तान

चैंप‌ियंस ट्राफी में भारत पाक मैच में पाक‌िस्तान की जीत के बाद भारतीयों को गाली देकर पाक‌िस्तान ज‌िंदाबाद के नारे लगाने वाले युवक को वकीलों ने खूब सबक ‌स‌िखासा। वहीं पुल‌िस ने भी युवक को ग‌िरफ्तार कर ल‌िया है।

विज्ञापन


फेसबुक पर पाकिस्तान टीम को बधाई देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार दिन पहले आरोपी युवक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, दूसरी ओर लक्सर के अधिवक्ताओं ने आरोपी युवक का केस न लड़ने का दावा किया हैं।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों के लोगों ने चार दिन पहले लक्सर कोतवाली में हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि सादाब हुसैन ने चैंपियन ट्राफी के जीत की बधाई फेसबुक पर पाकिस्तान टीम को दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी था कि आरोपी ने भारत टीम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तीन संगठनों की ओर तहरीर मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता मोहित वर्मा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी सादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इस तरह पकड़ा गया

Lawyers refuse fight case of boy who wrote pakistan Zindabad on Facebook

पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सादाब कस्बे के बालावाली तिराहे पर खड़ा है।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नवीन चंद सेवमाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

​वहीं, दूसरी ओर लक्सर तहसील के अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मित से फैसला लिया है कि लक्सर का कोई भी अधिवक्ता आरोपी की वकालत नहीं करेगा। एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed