फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawyers protest to Secretariat on 13th december at dehradun

विभिन्न मांगों के लिए 13 को सचिवालय कूच करेंगे वकील 

Sat, 07 Dec 2019 10:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Dec 2019 10:52 AM IST
सार

  • पुरानी जेल परिसर में शिलान्यास के बाद भी नहीं मिला स्वामित्व 
  • उच्च न्यायालय की बेंच देहरादून में स्थापित करने की भी मांग

विज्ञापन
Lawyers protest to Secretariat on 13th december at dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चेंबर के लिए जमीन और दून में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने समेत विभिन्न मांगों के लिए वकील अब आंदोलन की राह पर हैं। 13 दिसंबर को वकील इस संबंध में सचिवालय कूच करेेंगे। हालांकि इससे पहले उन्होंने सरकार को दस दिन का समय दिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि 16 फरवरी 2018 को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पुरानी जेल परिसर में वकीलों के चेंबर बनाने के लिए निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कर इसे वकीलों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन


बावजूद इसके अभी तक इस पर न निर्माण कार्य शुरू हो पाया और न जमीन बार एसोसिएशन के नाम चढ़ी। इससे वकीलों में रोष है। अध्यक्ष ने कहा कि 13 दिसंबर को सचिवालय कूच के लिए गढ़वाल के जिलों से भी वकील दून पहुंच रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी हैं मांगे 

- देहरादून में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित की जाए। 
- वकीलों की सुरक्षा को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाए। 
- अन्य राज्यों की भांति कल्याण कोष की व्यवस्था की जाए। 
- राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले वकीलों को राज्य आंदोलनकारियों का दर्जा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed