फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lawyer arrested with leopards skin in almora

गुलदार की दो खालों के साथ एक वकील गिरफ्तार, अन्य वकील भड़के किया ये एलान

Tue, 13 Nov 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 13 Nov 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
lawyer arrested with leopards skin in almora
गिरफ्त में अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान कसारदेवी में एक व्यक्ति के पास से गुलदार की दो खालें बरामद की हैं। मौके से एक आरोपी फरार हो गया। पकड़ा गया व्यक्ति पेशे से अधिवक्ता है।

विज्ञापन


एसएसपी पी रेणुकादेवी ने खाल पकड़ने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। इधर इस मामले को लेकर अधिवक्ता भड़क गए हैं और उन्होंने एसओजी पर अधिवक्ता दीवान सिंह को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को काम से विरत रहने और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करने का एलान किया है। 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पथनिया नयाल कफड़खान निवासी दिवान सिंह और हरीश मेहता गुलदार की दो खाल बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे।

सोमवार सुबह कसारदेवी तिराहे के निकट दीवान सिंह पुत्र महिपाल सिंह को एसओजी और पुलिस की टीम ने गुलदार की दो खालों समेत गिरफ्तार कर लिया। हरीश मेहता निवासी पथनिया नयाल कफड़खान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि बरामद एक खाल की लंबाई पूंछ से सिर तक सात फीट 10 इंच और दाहिने पैर से बांए पैर तक की चौड़ाई चार फीट छह इंच है जबकि दूसरी खाल की लंबाई छह फीट और पांच इंच तथा चौड़ाई तीन फीट आठ इंच है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी आसपास के जंगलों में तेंदुओं को जहर देकर मार देते हैं और फिर खाल निकालकर बेचने का कार्य करते हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 120/18 और 2/9/39/49बी/51/57 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में बेस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी, कांस्टेबल संदीप सिंह, दिनेश नगरकोटी, हेमंत कुमार, अशोक बुदियाल, प्रमोद राणा आदि शामिल थे।  

विज्ञापन

इधर खाल के मामले में वकील दीवान सिंह को गिरफ्तार करने की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश छा गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा सहित अन्य अधिवक्ताओं का कहना है कि इस मामले में दीवान सिंह को झूठा फंसाया गया है और एसओजी ने असली आरोपियों को छोड़ दिया और रात में राजस्व क्षेत्र में स्थित गांव में घुसकर अधिवक्ता दीवान सिंह को कार में बैठा लाए।

अधिवक्ताओं ने सीजेएम की अदालत में भी याचिका दायर करके मामले के दूसरे आरोपी हरीश मेहता सहित सभी संबंधित लोगों के मोबाइलों की कॉल डिटेल तलब करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed