फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit Registered on Female Teacher for Doing job on Fake marksheet 

10 वीं की फर्जी मार्कशीट पर महिला शिक्षक कर रही थी असली नौकरी, शिक्षा विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा 

Mon, 03 Dec 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 03 Dec 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit Registered on Female Teacher for Doing job on Fake marksheet 
teacher - फोटो : demo pic

फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रही महिला शिक्षक को एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से महिला शिक्षक के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खुलासे का क्रम लगातार जारी है। एसआईटी की ओर से की जा रही जांच में अभी तक हरिद्वार में कई शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे कई शिक्षकों के खिलाफ विभाग की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। इसी क्रम में अब एसआईटी जांच में सुल्तानपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षक सीमा गुप्ता निवासी कनखल हरिद्वार की हाईस्कूल की मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शिक्षक के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने महिला शिक्षक को तत्काल बर्खास्त कर दिया।

उन्होंने महिला शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश उपशिक्षा अधिकारी लक्सर को दिए थे। उपशिक्षा अधिकारी अंबिका राम आर्य ने बताया कि महिला शिक्षक के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि लक्सर के उप शिक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात रही महिला शिक्षक सीमा गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed