ऋषिकेश: पार्षद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने निर्दलीय पार्षद विकास तेवतिया सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते वर्ष 17 दिसंबर को एक नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में मृतक की भाभी अनवरी खातून पत्नी इमाम हसन निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता अनवरी खातून ने पार्षद विकास तेवतिया सहित आठ लोगों पर उसके देवर को आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया था।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पार्षद सहित आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर पार्षद विकास तेवतिया पुत्र करण सिंह निवासी भरत बिहार ऋषिकेश, मनदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सुखविंदर सिंह, अतुल पुत्र रमेश प्रजापति, दीपक पुंडीर पुत्र रघुवीर सिंह पुंडीर, देवेंद्र पुंडीर पुत्र रघुवीर पुंडीर, सुलेख पुत्र पृथ्वी सिंह के खिलाफ मुकदम हुआ है।
साथ ही ममता पत्नी रमेश प्रजापति, संगीता पत्नी सुलेख सभी निवासी गण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट को सौंपी गई है।