फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit register on female bjp leader in haridwar

हरिद्वार: किट्टी की धोखाधड़ी में फंसी भाजपा नेत्री, महिलाओं ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 22 Jun 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 22 Jun 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit register on female bjp leader in haridwar

जमानत पर हाल ही में छूटकर आई कान्हा किट्टी ग्रुप की संचालिका और भाजपा की महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपनी जमा पूंजी गंवा चुकी दो महिलाओं ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर में शिवांगी त्रिपाठी, उसके पति, पिता, भाई, भाभी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी महिला नेता की गिरफ्तारी के प्रयास फिर से तेज कर दिए हैं।        

विज्ञापन


पिछले माह ज्वालापुर पुलिस ने मीना एन्क्लेव कालोनी में शिवांगी त्रिपाठी के घर हुए बवाल के बाद एक पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली थी। कान्हा किट्टी ग्रुप की संचालिका शिवांगी पहले से उसके खिलाफ दर्ज चले आ रहे मुकदमे में हाईकोर्ट से स्टे मिला होने पर गिरफ्तारी से बच गई थी। तीन दिन पूर्व ही किट्टी ग्रुप संचालिका को कोर्ट से जमानत मिली है। लेकिन शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली गलौच, मारपीट हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक मुकदमे की वादी संगीता गोयल निवासी पंजनहेड़ी कनखल एवं दूसरे की वादी पूनम निवासी दीपगंगा अपार्टमेंट सिडकुल है। उन्होंने बताया कि शिवांगी त्रिपाठी, उसके पति विष्णु त्रिपाठी, पिता सुरेश अरोड़ा, भाई ऋषभ अरोड़ा और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed