फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit Filed against haridwar former MP family for land fraud 

हरिद्वार: पूर्व सांसद के परिवार के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

Mon, 27 May 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit Filed against haridwar former MP family for land fraud 

हरिद्वार में 28 लाख की रकम लेकर भूखंड का बैनामा न करने के आरोप में ज्वालापुर पुलिस ने पूर्व सांसद भगवानदास राठौर की बेटी, दामाद और दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में संदीप निवासी गांव बहादरपुर जट पथरी हाल निवासी हरिलोक कालोनी ज्वालापुर ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने इंद्रलोक कालोनी स्थित एक भूखंड का सौदा रंजना राठौर पत्नी मनोज सिंह निवासी शास्त्रीनगर हाल निवासी पिलग्रिन लॉ निकट ओल्ड इनकमटैक्स ऑफिस मल्लीताल नैनीताल से पचास लाख में तय किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि वर्ष 2015 में बैनामा होने की बात तय हुई थी और इस बीच उसने करीब 28 लाख की रकम रंजना राठौर, उसके पति और भाई राजन राठौर, कंजन राठौर निवासीगण शास्त्री नगर को अदा कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैनामे का वक्त आने के बाद भी रंजना राठौर बैनामा करने तहसील नहीं आई। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई और पता चला कि उक्त भूखंड का पहले ही बैनामा उसने शायरा रिजवी पत्नी आईए रिजवी निवासी शिवालिक नगर और फैसल निवासी भेल से किया हुआ है।

 

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भगवानदास राठौर हरिद्वार और खुर्जा से सांसद रह चुके हैं और वर्ष 2004 में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे हैं। जबकि उनका बेटा राजन राठौर वर्ष 2012  में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed