फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawrence Bishnoi demanding extortion Case from bullion traders in four days in Kumaon Uttarakhand News

Uttarakhand: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे बनकर काशीपुर में रंगदारी, बाल-बाल बचे पुलभट्टा थाना प्रभारी

Sat, 05 Nov 2022 01:39 PM IST
रेनू सकलानी तुहिन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
तुहिन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Nov 2022 01:39 PM IST
सार

बरा में बदमाशों का इनपुट मिलने के बाद पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। तभी बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू कर दी और एक गोली पुलभट्टा थाना प्रभारी के कान के बगल से निकली।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi demanding extortion Case from bullion traders in four days in Kumaon Uttarakhand News
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कुमाऊं में चार दिनों में सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगने के चार मामले सामने आए हैं। इसमें से हल्द्वानी के एक सराफ पर बदमाशों ने फायरिंग भी की है। बरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बदमाशों के नए गैंग के बारे में पता चला है। इस गैंग में कुख्यात गैंगस्टर से लेकर ढाबा स्वामी भी शामिल है। अब सवाल उठ रहा है कि कहीं यह बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे बनकर सराफ से रंगदारी तो नहीं मांग रहे थे।

विज्ञापन

 
काशीपुर में बीते मंगलवार को तीन सराफ व्यवसायियों से बदमाशों ने फोन कर करीब 1.30 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों का कहना था कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गैंग के सदस्य हैं। एक ने तो स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई भी बताया था। इस घटना के अगले दिन बुधवार को हल्द्वानी के सराफ पर फायरिंग हुई थी और बाद में बदमाशों ने फोन कर उसे धमकाया भी था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब पुलिस उन्हें पकड़ने गई तो बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिस हिसाब से बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंका है उससे यही लग रहा है कि यह बदमाश किसी बड़े गिरोह से संबंध रखते हैं। इस बाबत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। रंगदारी मांगने के बिंदु पर भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बचे पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट 

बरा में बदमाशों का इनपुट मिलने के बाद पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू कर दी और एक गोली पुलभट्टा थाना प्रभारी के कान के बगल से निकली। इस दौरान काफी देर तक उनका कान सुन्न अवस्था में रहा। इसके बाद फिर पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग शुरू की थी। 

Dehradun:  गुरुनानक जयंती पर आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने के लिए जरूर देख लें ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed