{"_id":"64a328e5b6da43b5fd0d75bc","slug":"lathi-poles-on-two-sides-regarding-land-dispute-case-registered-on-16-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-2026-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 16 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 16 पर केस दर्ज
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में दो पक्षों में बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया है। जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में क्रास मुकदमा दर्ज किया है।
रामपुर कला गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार की रात एक पक्ष विवादित जमीन पर काम कर रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि पहले पक्ष की ओर से मीनाक्षी पत्नी रणजीत सिंह निवासी ग्राम रामपुर कला की तहरीर पर जय सिंह, जसवंत, श्याम सिंह, जसपाल सिंह, रवि, आनंद, सूरज, विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जय सिंह पुत्र स्वर्गीय सुन चंद की तहरीर पर मदन लाल, सुरजीत, नीरज, मीनाक्षी, पूरण, बबली, मामसूद पर बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।