फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Late Tuesday night, a car fell into a deep pit dug for sewer construction on the city's Kotwali Bypass Road. Fortunately, the driver had a narrow escape.

Dehradun News: सीवर के लिए खोदे गए गडढ़े में गिरी कार, चालक सुरक्षित

Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Late Tuesday night, a car fell into a deep pit dug for sewer construction on the city's Kotwali Bypass Road. Fortunately, the driver had a narrow escape.
नगर के कोतवाली बाईपास मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक कार सीवर निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गई। संयोगवश कार चालक बाल-बाल बच गया। उधर दुर्घटना के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा नगर में जगह-जगह ऐसे गड्ढे बना दिए गए हैं, जिनमें हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार देर रात एक कार सवार कोतवाली बाईपास मार्ग से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क के बीचो-बीच सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में उसकी कार गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय निवासी एकत्रित हो गए, लेकिन रात अधिक होने के कारण कार को गड्ढे से निकाला नहीं जा सका। बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे स्थानीय व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने सीवर निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा निर्माणदायी संस्था के कर्मचारी गड्ढों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। व्यापारी नेता अंकित कंसल, उक्रांद के कार्यकारी नगर अध्यक्ष अरविंद तोमर ने निर्माण कार्य के दौरान सड़कों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed