बस हादसा: देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 45 शव बरामद, 38 की शिनाख्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के गुम्मा गांव के पास बुधवार को हुए भीषण बस हादसे के बाद उत्तराखंड पुलिस ने रात 11 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शाम 7:30 बजे तक सभी 45 शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर वाहनों से नेरवा (हिमाचल प्रदेश) भिजवाया गया। मौके पर ही शवों का पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम किया गया।
बुधवार को दुर्घटना की खबर लगने के बाद उत्तराखंड पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। करीब 2:30 बजे एसएसपी स्वीटी अग्रवाल भी मौके पर पहुंचीं। गहरी खाई होने के चलते देहरादून से एसडीआरएफ की दो टीमें बुलाई र्गइं। एसडीआरएफ के कुछ जवानों को चॉपर से लाया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में त्यूनी, कालसी और विकासनगर थाने के जवान भी शामिल रहे। एसपी देहात श्वेता चौबे ने बताया कि देर रात तक सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया था। एहतियात के तौर पर रात 11 बजे तक दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
घटनास्थल की पूरी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन को समाप्त किया गया। उन्होंने बताया बस में कुल 47 लोग सवार थे, जिनमें से 45 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक दुर्घटना के शिकार 38 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। शेष सात लोगों की शिनाख्त जल्द कर ली जाएगी, इनमें से छह नेपाली मजदूर बताए जा रहे हैं।
इनकी हुई शिनाख्त
1- चंदन सिंह राणा(35) पुत्र अषाढू निवासी सैंज अटाल तहसील त्यूनी
2- राधा(16) पुत्री साधूराम निवासी गुम्मा चौपाल हिमाचल प्रदेश
3- प्रमिला(14) पुत्री साधूराम निवासी गुम्मा चौपाल हिमाचल प्रदेश
4- अजब सिंह(38) पुत्र हुरमी निवासी मनेक्टी चौपाल हिमाचल प्रदेश
5- राजेश(31) पुत्र दौलत राम निवासी मटियाना क्वानू तहसील चकराता
6- रमेश चंद पुत्र हरी चंद निवासी जुब्बल हिमाचल प्रदेश
7- पुन्नू राम(26)पुत्र शुकरू राम निवासी गांव सोबल चौपाल हिमाचल प्रदेश
8- ऋतिक (15) पुत्र चंदन सिंह निवासी सैंज तहसील त्यूनी
9- अंशुल(13) पुत्र चंदन सिंह निवासी सैंज तहसील त्यूनी
10- सुमित्रा (33) पत्नी नंद किशोर निवासी फनार तहसील त्यूनी
11- कातकी देवी(40) पत्नी स्व. काना सिंह निवासी भोर गुम्मा चौपाल हिमाचल प्रदेश
12- सरना चौहान(21) पुत्री बुद्धि सिंह निवासी सैंज तहसील त्यूनी
13- नंद किशोर राणा(37) पुत्र माया राम निवासी फनार तहसील त्यूनी
14- हर्षित(2) पुत्र नंद किशोर निवासी फनार तहसील त्यूनी
15- शकुंतला(23) पत्नी शामिया निवासी निमगा तहसील त्यूनी
16- सोहन सिंह(44) पुत्र चतरू राम निवासी शरगुलदार नेरवा हिमाचल प्रदेश
17- दिव्या(13) पुत्री सोनू निवासी निमगा तहसील त्यूनी
इनकी हुई शिनाख्त
18- मन दास(65) पुत्र देवराम निवासी किस्तूड़ तहसील त्यूनी
19- शांति देवी(55) पत्नी मनदास निवासी किस्तूड़ तहसील त्यूनी
20- कमली(51) पत्नी जुसिया निवासी ट्यूटाड़ त्यूनी
21- विरेंद्र(35) पुत्र जुसिया निवासी ट्यूटाड़ त्यूनी
22- प्राची(12) पुत्री नंद किशोर निवासी फनार तहसील त्यूनी
23- चालक कमल(38) पुत्र सरिया राम निवासी निमगा त्यूनी
24- नारायण सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी कुजवा सिरमौर
25- सुरेंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी शिला सिरमौर
26- जमन मेहतो पुत्र बुलावत मेहतो निवासी श्यामपुर बरवा मोतिहारी बिहार
27- राम बहादुर पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम टोलिया नेपाल
28- वीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम सारनी त्यूनी
29- जागर सिंह पुत्र मोहीराम निवासी कुजवा सिरमौर
30- शेर सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम बसेई मीरगंज बरेली
31- संजीव कुमार पुत्र अमन कुमार निवासी नहरौत बिजनौर
32- मीना पत्नी राम बहादुर निवासी ग्राम टोलिया नेपाल
33- मान सिंह पुत्र राम लाल निवासी ग्राम सेढू रोहड़ू शिमला
34- मोहन लाल पुत्र राम प्रकाश निवासी फरीदपुर फैजाबाद यूपी
35- दिलिप पुत्र भाग सिंह निवासी सातन सांगड़ा हिमाचल प्रदेश
36- किरण देवी पत्नी संजीव कुमार निवासी पपसरा बिजनौर
37- रेशमी पत्नी मान सिंह निवासी रोहडू शिमला
38- गंगा राम पुत्र प्रेम बहादुर बृनाड़ त्यूनी