{"_id":"5bf800e0bdec2241703a4f25","slug":"late-folk-singer-pappu-karki-got-lifetime-achievement-award-in-ufa-award-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूफा अवार्ड 2018: दिवंगत लोक गायक पप्पू कार्की को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूफा अवार्ड 2018: दिवंगत लोक गायक पप्पू कार्की को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
दिवंगत लोक गायक पप्पू कार्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन की ओर से कुमाऊंनी गीतों के लोकगायक स्वर्गीय पप्पू कार्की को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की संस्कृति को देश विदेश तक पहुंचाने वाले गायकों और कलाकारों को एसोसिएशन की ओर से यूफा अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन की ओर से शनिवार को कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी कम्यूनिटी सेंटर में 9वें यूफा अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी ने शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि समारोह में प्रदेश भर के दस कलाकारों, गायकों, निर्मता और निर्देशकों को सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड समारोह में पप्पू कार्की की मां कमला कार्की मौजूद रहेेंगी। इस मौके पर गोविंद राणा, राजेंद्र सिंह रावत, मणि भारती, हेमंत बुटोला, मदन मोहन डुकलान, सोनिया आनंद, अब्बू रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिलेगा यूफा अवार्ड
अवार्ड समारोह में प्रदेश की संस्कृति को देश-विदेश में पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले अतर शाह, अनिरुद्ध गुप्ता, प्रशांत गगोड़िया, संकल्प खेतवाल, आरूषि निशंक, तृप्ति डिमरी, सुमन नेगी, कुसुम नेगी और पम्मी नवल को यूफा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन