{"_id":"5e1e238c8ebc3e4b533c788f","slug":"last-day-of-house-tax-exemption-dehradun-news-drn33277956","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स छूट का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स छूट का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
नगर निगम में टैक्स जमा करने के लिए लगी लाइन ।
हाउस टैक्स पर मिलने वाली 20 प्रतिशत छूट का बुधवार को अंतिम दिन है। वहीं, मंगलवार को नगर निगम में 90 लाख रुपये हाउस टैक्स जमा हुआ। सुबह से ही भवन स्वामियों की भीड़ हाउस टैक्स जमा करने के लिए लाइन पर लगी दिखी। जिसे देखते हुए निगम ने 12 काउंटर लगाए। निगम ने छूट की समयसीमा नहीं बढ़ाई।
नगर निगम प्रशासन की ओर से पुराने 60 वार्डों में हाउस टैक्स जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है। यह छूट 15 जनवरी तक के लिए दी गई है। छूट का लाभ उठाने के लिए निगम में सुबह से ही भवन स्वामियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि 12 काउंटरों के जरिये 90 लाख रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतिम दिन एक करोड़ से अधिक हाउस टैक्स जमा होने की संभावना है।
छूट को लेकर मेयर आज लेंगे निर्णय
हाउस टैक्स पर छूट आगे बढ़ेगी या नहीं। इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा बुधवार को निर्णय लेंगे। भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि लोगों के साथ ही पार्षद भी हाउस टैक्स पर छूट की तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिस पर आज बुधवार शाम को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द लगेंगे वार्डों में कैंप
भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि जल्द ही वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे। जिससे लोग अपने वार्ड में भी हाउस टैक्स जमा करा सकेंगे।

नगर निगम में टैक्स जमा करने के लिए लगी भीड़ ।