{"_id":"08684073bb00f7b5e5ad242d5bf8ac4a","slug":"last-chance-of-become-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनने का आखिरी मौका रविवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनने का आखिरी मौका रविवार को
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Mar 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में जो लोग अब तक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक बीएलओ बूथों पर उपलब्ध
निर्वाचन आयोग ने छूटे हुए पात्र लोगों के लिए रविवार को भी कैंप लगाने का निर्देश दिया है। रविवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बीएलओ बूथों पर उपलब्ध रहेंगे।
जिन लोगों को वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाना है, वे बीएलओ से फॉर्म छह ले लें। इसे भरकर बीएलओ के पास ही जमा कर दें। डाटा एंट्री में उनका नाम शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मतदाता सूची की त्रुटियां दूर कराने के लिए भी लोग फॉर्म भर सकते हैं। वोटर लिस्ट में नाम दाखिल कराने, त्रुटियां दूर करने संबंधी सभी फॉर्म बीएलओ के पास उपलब्ध रहेंगे। निर्वाचन आयोग ये फॉर्म निशुल्क उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन