{"_id":"62b8b315b2c0920de736afb6","slug":"large-vehicles-are-being-parked-in-the-parking-lot-for-the-car-in-kingreg-mussoorie-lonvi-said-from-the-point-of-view-of-security-wrong-maybe-someone-mussoorie-news-drn4156547137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी के किंग्रेग में कार के लिए बनी पार्किंग में बङे वाहन किए जा रहे पार्क,लोनिवि ने सुरक्षा की दृष्टि से बताया गलत,हो सकता कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी के किंग्रेग में कार के लिए बनी पार्किंग में बङे वाहन किए जा रहे पार्क,लोनिवि ने सुरक्षा की दृष्टि से बताया गलत,हो सकता कोई
विज्ञापन
शहर के किंग्रेग में मल्टी लेवल कार पार्किंग में बड़े वाहनों को खड़ा करने से लोक निर्माण विभाग ने गलत बताते हुए पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर कहा कि किंग्रेग में पार्किंग सिर्फ कार के लिए डिजाइन की गई है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि किंग्रेग की कार पार्किंग संचालन का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा एक ठेकेदार से कराया जा रहा, लेकिन पार्किंग में कारों की जगह टेपों एवं बस खड़े कराए जा रहे, जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। कहा कि पार्किंग सिर्फ कार के लिए बनाई गई, भारी वाहनों बस, टेपों के लिए पार्किंग डिजाइन नहीं है। आरोप लगाया गया कि पार्किंग में बड़े वाहनों का प्रवेश न हो, इसके लिए ओवर हैड बैरियर लगाया गए थे, जिनको ठेकेदार द्वारा हटाकर बड़े वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है।
पत्र में कहा कि पार्किंग में भारी वाहनों की पार्किंग करने से पार्किंग क्षतिग्रस्त हो सकती है या कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसके लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। कहा कि पार्किंग में डिजाइन क्षमता के अनुसार कारों की पार्किंग के अलावा भारी वाहनों का प्रवेश तत्काल रोका जाए। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस दिया गया। पार्किंग में बस या टेपों खड़ी नहीं की जाएंगी। साथ ही ओवर हैड बैरियर को फिर से लगवाया जाएगा। कहा कि नियम के अनुसार ठेकेदार पार्किंग का संचालन करेगा। वाहनों के लिए रेट लिस्ट को चस्पा करना अनिवार्य होगा।