{"_id":"699ad977e80fc4da9502b62e","slug":"large-number-of-ex-servicemen-joined-the-uttarakhand-bjp-and-took-membership-at-party-headquarters-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Bjp: बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए पूर्व सैनिक, पार्टी मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Bjp: बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए पूर्व सैनिक, पार्टी मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता
Sun, 22 Feb 2026 04:04 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:04 PM IST
सार
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने पूर्व सैनिकों को संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। उसके बाद पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए पूर्व सैनिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
उत्तराखंड में आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं, इलिए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने पूर्व सैनिकों को संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। उसके बाद पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। सभी नवांगतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जीने वाली पार्टी है। हम राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा को अपनाने वाले कार्यकर्ताओं का दल है।
विज्ञापन
Mann Ki Baat: सीएम धामी ने जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात
विज्ञापन
हमारे इन विचारों, सिद्धांतों और भावनाओं को सैनिकों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप सभी जवानों का अनुशासित जीवन और कर्मठता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। ताकि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हम समय पूर्व प्राप्त करने में सफल हों।
आज पार्टी में शामिल होने वालों में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई, सूबेदार दिलीप सिंह राणा, हवलदार श्याम पंवार, मदन सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह, रंजन चतुर्वेदी, जगत सिंह पुंडीर, विक्रम सिंह, विनोद अवस्थी, भगत सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक हैं।