{"_id":"5d66644d8ebc3e93df42198d","slug":"landslide-in-mussoorie-hospital-building-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: भूस्खलन की चपेट में आया सेंट मैरी अस्पताल का भवन, खतरे की जद में कई परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: भूस्खलन की चपेट में आया सेंट मैरी अस्पताल का भवन, खतरे की जद में कई परिवार
Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर को मसूरी में गन हिल के पास भूस्खलन हो गया। मसूरी गनहिल के पास ओल्ड सेंट मैरी अस्पताल के पास भारी भूस्खलन होने से अस्पताल की दो मंजिला भवन भी खबरे की दज में आ गया। फिलहाल प्रशासन ने इमारत से चार परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
दोपहर करीब 3 बजे ओल्ड सेंट मैरी अस्पताल की इमारत के नीचे भूस्खलन होने की खबर आई तो पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। भवन में रह रहे चारों परिवारों को बराबर के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची क्षेत्रीय सभासद गीता कुमाईं ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भवन के पिछले हिस्से में सीवेज और और बारिश का पानी जाने के कारण भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
मसूरी नायब तहसीलदार पूरण तोमर ने बताया कि भूस्खलन से इमारत के एक ब्लॉक को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन से हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।