फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   land was registered in Manoj Bajpayee name through the back door Rules regulations were ignored Almora news

Uttarakhand: बैक डोर से की गई थी मनोज बाजपेयी के नाम जमीन की रजिस्ट्री, ताक पर रख दिए गए सारे नियम-कायदे

Sat, 16 Nov 2024 04:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Nov 2024 04:00 PM IST
सार

फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए थे। अल्मोड़ा के कपकोट में ध्यान केंद्र का हवाला देकर 15 नाली जमीन खरीदी गई थी। मामले में मानकों को पूरा नहीं करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
land was registered in Manoj Bajpayee name through the back door Rules regulations were ignored Almora news
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj

विस्तार

फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे तक ताक पर रख दिए गए थे। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के एक वरिष्ठ राजनेता के प्रभाव में जब अभिनेता की जमीन की रजिस्ट्री कराई गई तो सारी रिपोर्ट दो दिन में ही पूरी कर दी गई थी। बाकायदा, रजिस्ट्री की प्रक्रिया देर शाम पूरी की गई थी।

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने 2021 में अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड के कपकोट गांव में लगभग 15 नाली जमीन खरीदी थी। कथित तौर पर इस खरीद का उद्देश्य एक ध्यान और योग केंद्र का विकास करना बताया गया था। फिल्म स्टार की यह जमीन भी जांच के दायरे में है। शासन में तैनात एक वरिष्ठ नौकरशाह पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


23 अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही
चर्चा है कि बाजपेयी की जमीन को भी जब्त की जा सकती है। हालांकि, डीएम आलोक कुमार पांडे ने कहा कि जमीन जब्त की जाएगी या नहीं, यह तो जांच के आधार पर ही तय किया जा सकता है। फिलहाल जमीन खरीद के मामले में मानकों को पूरा नहीं करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस मामले में जांच जारी है, कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शासन को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है। डीएम का स्पष्ट कहना है कि जहां कहीं भी नियमों के उल्लंघन का मामला पाया जाएगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की जांच के मुताबिक तीन अन्य की जमीन भी जब्त की जा सकती है। ऐसे ही 23 अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही है।

Trending Videos

जमीनों की खरीद-फरोख्त पर प्रशासन सख्त

प्रदेशभर में बाहरी लोगों की ओर से जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामले पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। डीएम आलोक कुमार पांडे ने जिले में नियमों का उल्लंघन कर खरीदी गईं जमीनों के मामलों की जांच बैठा दी है। इसी के मद्देनजर अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत जमीन की खरीद-फरोख्त की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं।

मुंबई के उद्यमी की 108 नाली जमीन हो चुकी है जब्त
पिछले दिनों अल्मोड़ा तहसील प्रशासन ने मुंबई के एक उद्योगपति की 108 नाली जमीन को जब्त कर बैनामा रद्द कर दिया था। तब से जिले में हर क्षेत्र में ऐसी जमीनें तलाशी जा रही हैं जिन्हें बड़ी-बड़ी हस्तियों ने खरीदा है। इन जमीनों की खदीद-फरोख्त में प्रदेश की जमीन खरीद संबंधी नीति का उल्लंघन किया गया है।

बागेश्वर में चार लोगों पर कार्रवाई गतिमान

बागेश्वर जिले में जमीन खरीदने वाले चार लोगों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई चल रही है। इन लोगों ने जिस उद्देश्य से जमीन खरीदी थी, उस उद्देश्य से उन्होंने जमीन का उपयोग नहीं किया। एक व्यक्ति के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद उसकी जमीन को जब्त किया जा चुका है। जिला प्रशासन के अनुसार कौसानी में अवशीन कुमार झा ने 0.134 हेक्टेयर, अनीता कपूर ने 0.614 और कपकोट में मैसर्स ऊनी वस्त्र ने 0.014 हे. और उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी ने 0.090 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। कौसानी में जिस उद्देश्य से जमीन खरीदी गई थी, उसका उपयोग दूसरे कार्य में किया जा रहा था। कपकोट में खरीदी गई जमीन पर भी कोई कार्य नहीं किया जा रहा था। इसके चलते इस मामले में भी कार्रवाई गतिमान है। मैसर्स त्रिलोक ग्रामोद्योग के खिलाफ मामला पूरा होने के बाद उनकी खरीदी जमीन को जब्त कर लिया गया है। एडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि जमीन खरीदने के बाद इनका उपयोग वांछित प्रयोजन में नहीं किया गया। गरुड़ और कपकोट के एसडीम के यहां इन चार जमीनों के मामले चल रहे हैं। 

चंपावत में एक मामले में चल रही जांच

एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि चंपावत जिले में एक बाहरी व्यक्ति ने नियम विरुद्ध भूमि खरीदी है। इस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच के बाद कोर्ट में केस दर्ज किया जाएगा।

कहां कितनी जमीन जब्त (नाली में)

अल्मोड़ा...108

धारी...4 नाली

कैंची...210 नाली

कुल ...322 नाली

कितनी जमीन पर कार्रवाई गतिमान (नाली में)

बागेश्वर....101.85 नाली

काशीपुर..63.75

नैनीताल...1194.45

अल्मोड़ा...15

चंपावत...1.50

कुल ...1376.55 नाली

ये भी पढ़ें...CM Dhami:  त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से किया संवाद

नोट...एक हेक्टेयर में 49.8 नाली जमीन होती है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed