{"_id":"579199dc4f1c1b3859c4b821","slug":"land-scam-master-mind-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की जमीन घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की जमीन घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स ने करोड़ों के जमीन घोटाले में फरार चल रहे एक आरोपी को मेरठ के गंगानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सीबीसीआईडी के अलावा डालनवाला पुलिस को उसकी तलाश थी। फरार होने के कारण उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
एसटीएफ ने ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ढाई हजार रुपये के ईनामी रविकांत किरयाना निवासी कंकरखेड़ा को बृहस्पतिवार को मेरठ के गंगानगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। रविकांत डालनवाला क्षेत्र के जमीन धोखाधड़ी मामले में वांछित था।
विज्ञापन
उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है। रविकांत मूल रूप से मवाना के पलड़ा गांव का रहने वाला है। सीबीसीआईडी को भी कोतवाली क्षेत्र में जालसाजी के मामले में रविकांत की तलाश थी।
विज्ञापन
विवेचना में साक्ष्यों का संकलन करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि रविकांत के खिलाफ गैंगस्टर, बलवा, मारपीट, धोखाधड़ी के अनेक मामले पंजीकृत है। एक मामले में आरोपी को सजा भी हो चुकी है।