फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land moisture is decreasing due to forest fire

Dehradun News: जंगल में आग लगने से भूमि की नमी हो रही कम

Tue, 04 Feb 2025 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Land moisture is decreasing due to forest fire
फोटो
विज्ञापन

चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को वनों में लगने वाली आग के खतरों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर वन दरोगा नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि जंगल में आग लगने से भूमि की नमी कम हो जाती है। जिससे फसल उत्पादन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही वायुमंडल भी प्रदूषित हो जाता है। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ. उमेश चमोला ने कहा कि हमारी जीवन शैली का पर्यावरण पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियरों के पिघलने का खतरा बढ़ गया है। इस मौके पर वन बीट अधिकारी चंदन, मानसिंह, रोहित, सतपाल चौहान, सतबीर सिंह, कृपाराम जोशी, मनीष, आरती शर्मा, ममता कुकरेती, प्रेम राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed