{"_id":"88d9f174da4baf0251556e09c959244c","slug":"land-mafia-active-during-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में अधिकारी व्यस्त, भूमाफिया मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में अधिकारी व्यस्त, भूमाफिया मस्त
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में नगर निगम के अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने के कारण निगम की जमीनों पर अवैध कब्जों से संबंधित मामलों की जांच ठप हो गई है। इससे जमीन कब्जाने वालों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
कई बीघा जमीन पर पेड़ भी काट डाले
कुछ दिन पहले ही राजपुर रोड स्थित निगम की भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, कब्जा करने वालों ने ऊंची दीवार बनाकर कई बीघा जमीन पर पेड़ भी काट डाले हैं।
विज्ञापन
इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट, मेयर और एएमएनए से भी की गई थी। इस पर मामले की जांच का आदेश दिया गया था, लेकिन जांच तो दूर मौका मुआयना तक नहीं हो पाया है। मेयर विनोद चमोली ने बताया कुछ ही दिनों में जांच शुरू हो जाएगी। कब्जे की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
पार्षद करेंगे आंदोलन
कैंट रोड स्थित नगर निगम की भूमि पर कब्जे के मामले में जांच न होने पर भाजपा पार्षदों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप है कि यहां बन रहे अपार्टमेंट की आड़ में बिल्डर ने निगम की भूमि कब्जा ली है।
इस मामले में कांग्रेस पार्षद भी आंदोलन कर चुके हैं। भाजपा पार्षद भूपेंद्र कठैत ने बताया कि जांच में आरोपों की पुष्टी हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे मामला संदिग्ध हो गया है।