फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land Fraud in Dehradun Guchhupani Land worth crores was captured by showing a female saint as alive

Dehradun: महिला संत को जिंदा दिखाकर करोड़ों की भूमि पर किया कब्जा, जांच हुई तो खुल गया खेल

Sat, 08 Jun 2024 12:32 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Jun 2024 12:32 PM IST
सार

गुच्चूपानी के पास जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए कागजों में महिला संत को पुरुष बना डाला। डीएम से शिकायत के बाद मामले की जांच हुई तो खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Land Fraud in Dehradun Guchhupani Land worth crores was captured by showing a female saint as alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुच्चूपानी के पास जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए भू माफिया ने मृत महिला संत को जिंदा दिखा दिया। यही नहीं महिला की जगह उन्हें पुरुष दर्शाकर फर्जी तरीके से जमीन को कब्जा लिया गया। करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को अवैध तरीके से कब्जाने की शिकायत डीएम से हुई तो जांच की गई। जांच में धांधली खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व भूमि को राज्य सरकार में निहित किये जाने के आदेश दिए गए हैं। जनता दरबार में ग्राम अनारवाला के भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं गुच्चूपानी, जौहड़ी एवं चंद्रोटी के ग्रामीणों ने डीएम सोनिका को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुच्चूपानी में एक प्राचीन जल स्रोत है। इसका उपयोग ग्रामीण वर्षों से पीने के पानी के रूप में करते आ रहे हैं। स्रोत के ऊपर एक बड़ा बगीचा व संन्यासी महिला का मंदिर होता था। अब भूमाफिया उस जमीन पर प्लाटिंग का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम सोनिका ने तहसीलदार सदर मो. शादाब को इस मामले की जांच के आदेश दिए। तहसीलदार मो. शादाब के अनुसार जांच में पाया गया कि विवादित स्थल गुच्चूपानी के समीप राजस्व ग्राम चंद्रोटी का हिस्सा है। इस भूमि का बाजार मूल्य कम से कम 20-25 करोड़ रुपये हैं। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन बिंदा गिरी चेला लक्ष्मण गिरी के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

18 वर्ष से अधिक आयु का बताया गया
यह भूमि बिंदा गिरी के नाम वर्ष 1953 से चली आ रही है। 25 मई 2022 को अचानक सब-रजिस्ट्रार द्वितीय देहरादून कार्यालय में बिंदा गिरी चेला लक्ष्मण गिरी निवासी 65 सी कनखल हरिद्वार की ओर से सतीश कुमार गुप्ता पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी विजयपुर हाथीबड़कला नयागांव देहरादून को गिफ्ट डीड कर दी जाती है। दाखिल खारिज भी अप्रैल 2023 में ही हो जाता है। राजस्व अभिलेखों में बिंदा गिरी नामक व्यक्ति 1963 में व्यस्क अर्थात् 18 वर्ष से अधिक आयु का बताया गया है, इसलिए वर्ष 2024 में उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष होनी चाहिए। ऐसी दशा में संदेह की स्थिति उत्पन्न होती है।

 

जांच हुई तो खुल गया खेल

बिंदा गिरी के आधार कार्ड की जांच की गई तो यह तथ्य निकलकर आया कि बिंदा गिरी का आधार कार्ड फर्जी है। उस नंबर पर कोई आधार कार्ड जारी ही नहीं हुआ है। बिंदा गिरी के कनखल हरिद्वार स्थित पते पर जांच की गई तो ऐसा कोई पता एवं व्यक्ति नहीं पाए गए।
 

न्यायालय तहसीलदार देहरादून में दाखिल खारिज की पत्रावली को तलब कर सुनवाई की गई। जिस व्यक्ति सतीश कुमार गुप्ता के नाम गिफ्ट डीड हुई है, उसने बिंदा गिरी का पुरुष होना स्वीकार किया, जबकि जांच में बिंदा गिरी के महिला होने के तथ्य प्रकाश में आए।
 

महिला को पुरुष दर्शाकर करोड़ों की भूमि हड़पने का कार्य किया गया। यह भी सामने आया कि बिंदा गिरी की मृत्यु वर्ष 1980 के दशक में हो चुकी है। उनकी कोई भी संतान नहीं थी। ऐसी स्थिति में यह भूमि राज्य सरकार में निहित हो जानी चाहिए थी। प्रक्रिया का पालन न होने के कारण भूमाफिया ने फर्जी व्यक्ति को सब-रजिस्ट्रार के सामने प्रस्तुत कर पहले गिफ्ट डीड कराई। इसके बाद दाखिल खारिज भी करवा लिया। दाखिल खारिज को निरस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें..मतदान: देश में उत्तराखंड का 33 वां और हिमालयी राज्यों में 10वां स्थान, चुनाव आयोग किए राज्यवार आंकड़े जारी

खतौनियों की पड़ताल के आदेश

सब-रजिस्ट्रार को यह निर्देश दिए गए कि तत्काल भूमाफिया व फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले तथा धांधली में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इसके अतिरिक्त भूमि को राज्य सरकार में निहित किए जाने की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सदर देहरादून को भेजी गई है। तहसील देहरादून में ऐसे अन्य मामले होने की आशंका है। इसलिए पटवारियों को खतौनियों की पड़ताल कर ऐसी भूमि राज्य सरकार में निहित करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed