फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   land for war memorial in dehradun given by army.

उत्तराखंड: वार मेमोरियल के लिए सेना ने दी जमीन

Wed, 30 Dec 2015 09:54 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Dec 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
land for war memorial in dehradun given by army.

राज्य के वार मेमोरियल के लिए रक्षा मंत्रालय से चीड़ बाग में सेना की एक एकड़ भूमि छावनी परिषद गढ़ी को दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। इसके साथ ही चीड़ बाग म्यूजिकल पार्क में चिह्नित भूमि पर राज्य का पहला स्टेट वॉर मेमोरियल बनने का रास्ता साफ हो गया। जनवरी के अंत तक रक्षा मंत्री मनोहर परिकर इसके शिलान्यास के लिए आ सकते हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला ने स्टेट वार मेमोरियल के निर्माण को लेकर जो मुहिम चलाई है उसके परवान चढ़ने की जितनी खुशी उत्तराखंड के वीर सपूतों को है उतनी ही अमर उजाला को भी है।
विज्ञापन


चीड़ बाग स्थित 15 एकड़ के म्यूजिकल पार्क में स्टेट वार मेमोरियल के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक एकड़ की स्वीकृति दे दी है। हालांकि छावनी परिषद ने मेमोरियल निर्माण के लिए छह एकड़ भूमि का प्रस्ताव मध्य कमान को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपदा विभाग के अधीन आने वाली सेना की बी 4 श्रेणी की इस भूमि को छावनी परिषद को दिए जाने के लिए रक्षा संपदा निदेशालय ने रक्षा संपदा अधिकारी मेरठ को श्रेणी बदलने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। मेरठ कार्यालय अब जनरल लैंड रिकार्ड (जीएलआर) के साथ रक्षा भूमि साफ्टफेयर को अपडेट कर मुख्य अधिशासी अधिकारी देहरादून को भू स्वामित्व देगा।

म्यूजियम सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी

land for war memorial in dehradun given by army.

राज्य के पहले स्टेट वार मेमोरियल को यूरोप अमेरिका के युद्ध स्मारकों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। वार मेमोरियल के साथ प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक हुए युद्ध को दर्शाता म्यूजियम भी बनना है। स्मारक पर प्रदेश के अब तक हुए शहीद सैनिकों के नाम अंकित होंगे।

रक्षा मंत्रालय ने एक एकड़ सैन्य भूमि छावनी परिषद को हस्तांतरित करने का आदेश दिया है। इससे मेमोरियल निर्माण होना तय हो गया है। वार मेमोरियल के लिए यह भूमि पर्याप्त है, लेकिन अन्य व्यवस्थाओं के लिए कुछ कमी आएगी तो रक्षा मंत्री से वार्ता की जा रही है।
-तरुण विजय, राज्यसभा सांसद

चीड़ बाग में वॉर मेमोरियल बनना प्रदेश के शहीद वीर सैनिकों के सम्मान के साथ हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। हमने सीएम उत्तराखंड को भी इस संबंध में केंद्र से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के लिए ज्ञापन दिया है। म्यूजियम को कहीं अन्यत्र भी बनाया जा सकता है।
-ब्रिगेडियर केजी बहल, संरक्षक पूर्व सर्विसेज लीग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed