फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   land for army in chamoli district.

ड्रैगन से मुकाबले को यहां सेना के पास नहीं है अपनी जमीन

Wed, 10 Feb 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Feb 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
land for army in chamoli district.

चीन सीमा के निकट सैन्य तैनाती बढ़ाने के लिए चमोली की उर्गम घाटी में सेना की चिन्हित 390 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का मामला लटक गया है। भूमि हस्तांतरण से वन्य जीवों और पर्यावरण की रिपोर्ट तैयार किये जाने के बावजूद प्रस्ताव को स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड में नहीं रखा गया।

विज्ञापन


सामरिक लिहाज से सेना इस क्षेत्र में स्वतंत्र ब्रिगेड स्थापित करना चाहती है, जिसका प्रस्ताव तीन वर्ष से विचाराधीन है। बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव नहीं आने से सेना को बड़ा झटका है।
विज्ञापन


चीन सीमा पर भारतीय सेना की स्वतंत्र ब्रिगेड स्थापित करने लिए उर्गम घाटी में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जिस क्षेत्र में भूमि चाहिए वहां घने पेड़ों के जंगल हैं। वन विभाग ने बड़ी संख्या में पेड़ों के कटान को देखते हुए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामरिक लिहाज से बहुत महत्व का है ये स्थान

land for army in chamoli district.

सेना से अन्यत्र वन क्षेत्र चिन्हित करने का सुझाव दिया था, लेकिन सेना सामरिक लिहाज से स्थान परिवर्तन नहीं करना चाहती। सैन्य परियोजना से पेड़ों के कटान से होने वाले असर को लेकर वन महकमे ने वाइल्ड लाइफ की कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जा चुकी है। इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के समक्ष रखा जाना था, लेकिन आखिरी मौके पर इसे शामिल नहीं किया गया।

11 हजार से अधिक पेड़ कटेंगे
उर्गम घाटी में सेना के चिन्हित स्थल पर आधारभूत ढांचा निर्माण करने के लिए लगभग 11 हजार पेडों का कटान होगा। पेड़ों के कटान से वन्य जीव जन्तुओं पर पड़ने वाले प्रभाव की स्टडी रिपोर्ट वन विभाग करवा चुका है। रिपोर्ट में व्यापक पेड़ों के कटान से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क पर विपरीत प्रभाव का हवाला दिया है।

सीमांत जनपद चमोली है अहम
चीन सीमा से सटा होने के चलते भारतीय सेना के लिए चमोली जनपद विस्तारीकरण की सामरिक योजनाओं के लिए अहम है। जनपद की जोशीमठ से मलारी तक सेना संरचना में वृद्धि की योजना बनाई है। जोशीमठ क्षेत्र के उर्गम, औली, बड़गांव और डाक क्षेत्र में भूमि चयन का कार्य पूर्ण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed