फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lal krishna advani visit rishikesh

दिवंगत पत्नी की स्मृति में आडवाणी ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

Thu, 06 Apr 2017 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
lal krishna advani visit rishikesh
lal krishna adwani - फोटो : manish agarwal, amar ujala, rishikesh

 भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने धर्म पत्नी कमला आडवाणी की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा रोपा और  आत्मशांति के लिए गंगाघाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर हवन-यज्ञ में आहूति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने आडवाणी से मुलाकात की। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे थे। उनके साथ बेटी प्रतिभा और अन्य रिश्तेदार भी थे। आडवाणी ने आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से
विज्ञापन


मुलाकात की, यहां ऋषि कुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से उनका स्वागत किया। इसी बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी आडवाणी से मिलने आश्रम पहुंचे।
 

भाजपाईयों ने किया स्वागत            

lal krishna advani visit rishikesh
bjp - फोटो : amarujala

उन्होंने आडवाणी से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। मुलाकात के बाद आडवाणी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का परमार्थ निकेतन से गहरा नाता रहा है।

उनकी स्मृति में यहां कुछ पल बिताने आए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आश्रम परिसर में भाजपाइयों ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान रोकने पर भाजपाइयों की सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक हुई।

मामला शांत करने के लिए आडवाणी को आगे आना पड़ा। इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, भरतलाल, सचिन चोपड़ा, बृजेश चतुर्वेदी, गोविंद अग्रवाल, गुरुपाल बत्रा, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, कविता शाह आदि शामिल थे।             

रूट बदलकर होटल पहुंचाए गए आडवाणी 

lal krishna advani visit rishikesh
पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ के भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का काफिला बारिश ने रोक लिया। भगत सिंह चौक पर भारी जलभराव के चलते पूर्व उपप्रधानमंत्री को रूट बदलकर सिडकुल के रेडीसन होटल ले जाया गया। 

बृहस्पतिवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में संध्याकालीन आरती में शामिल होने के बाद पूर्व उपप्रधानमंत्री को हरिद्वार के रेडीसन होटल पहुंचना था। देर शाम तेज बारिश के शुरू होने से आडवाणी ऋषिकेश से देर से निकल पाए। इधर, शहर का भगत सिंह चौक जलमग्न हो गया।

आडवाणी का काफिला पहले सीधे हाईवे से प्रेमनगर आश्रम चौक, भगत सिंह चौक से होते हुए सिडकुल के रेडीसन होटल पहुंचना था। भगत सिंह चौक के लबालब होने के बाद आडवाणी के काफिले को चंडीघाट चौक, ललतारौपुल, बिल्वकेश्वर कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र मार्ग, टिबडी रेलवे फाटक, टिबडी, भेल अस्पताल से होते हुए रेडीसन होटल ले जाया गया।

औद्योगिक क्षेत्र में भी एक पेड़ के गिरने से सड़क बंद हो गई थी। पेड़ को किसी तरह से हटवाया गया तब कही जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed