फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lal krishn advani in uttarakhand

बाल-बाल बचे लालकृष्ण आडवाणी

Sat, 03 May 2014 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, टिहरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 03 May 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
lal krishn advani in uttarakhand

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के उत्तराखंड दौरे की शुरुआत ही खतरनाक तरीके से हुई। टिहरी जिले के घनसाली में आडवाणी का हेलीकॉप्टर बिजली के तारों में इस कदर उलझा की सबकी सांसे थम गईं।

विज्ञापन


हालांकि पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और तीन राउंड लगाने के बाद हेलीकॉप्टर ने टेक ऑफ करने में कामयाबी हासिल कर ली।

पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित किया

lal krishn advani in uttarakhand

लालकृष्‍ण आडवाणी ने पिथौरागढ़ में जनता को संबोधित किया। इसके बाद वो घनसाल रवाना हुए। आडवाणी शुक्रवार सुबह 11 बजे पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान पहुंचे।

करीब एक घंटा जनसभा को संबोधित करने के बाद वह 12.15 बजे घनसाली के लिए रवाना हो गए जहां यह दुर्घटना हुई। आडवाणी घनसाली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आडवाणी और मोदी अल्मोड़ा सीट से पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा और नैनीताल सीट से पार्टी प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के समर्थन में रैली करने यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मई को मोदी करेंगे जनसभा

lal krishn advani in uttarakhand

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तीन मई को अल्मोड़ा और रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तीन मई को सुबह 11 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे और एसएसजे परिसर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोदी रुद्रपुर में एफसीआई गोदाम के सामने स्थित मैदान में जनसभी को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed