{"_id":"5838430f4f1c1bcc6713ae10","slug":"lakshya-sen-and-kuhu-garg-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंचे कुहू और लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंचे कुहू और लक्ष्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Nov 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
कुहू गर्ग
- फोटो : अमरउजाला
हैदराबाद में चल रही सीनियर इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज में कुहू गर्ग और लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह पहली बार है कि सीनियर सीरीज में उत्तराखंड को दो पदक मिलेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को मिश्रित युगल वर्ग में कुहू ने अपने जोड़ीदार विग्नेश देवलकर के साथ खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में श्रीकृष्ण सांई और सृष्टि जुपुदी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में कुहू ने विग्नेश के साथ मिलकर उत्तराखंड के मोहित तिवारी और सारूनी शर्मा की जोड़ी को 11-9, 11-13, 10-12, 11-8 व 12-10 से हराया।
विज्ञापन
वहीं, लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मुनुवर मोहम्मद को 10-12, 11-4, 11-8, 6-11, 11-9 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने किरण जार्ज को 11-7, 11-9, 7-11 और 11-5 से हराया था।
