फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laksar-Haridwar Road Accident Two youths on a motorcycle killed in collision with a Tempo Traveller

लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 07 Sep 2026 08:23 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 07 Sep 2026 08:23 PM IST
सार

बाइक सवार फेरुपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच एक पेट्रोल पंप के पास दोनों युवक आगे चल रहे चौपहिया वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर से बाइक की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Laksar-Haridwar Road Accident Two youths on a motorcycle killed in collision with a Tempo Traveller
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नसीरपुर कलां झबीरण निवासी अनुज (25) और आशीष (20) बाइक से फेरुपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच एक पेट्रोल पंप के पास दोनों युवक आगे चल रहे चौपहिया वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा; गौरीकुंड के पास खाई में गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक मजदूरी करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed