फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laksar Firing case Vinay Tyagi sister said he knows secrets of black money that why attack was carried out

Gangster Vinay Tyagi Death: बहन बोली...काले धन के राज जानता था विनय, इसलिए कराया हमला

Sat, 27 Dec 2025 11:35 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Dec 2025 11:35 AM IST
सार

Laksar Firing Case: विनय त्यागी पर फायरिंग के बाद उसकी बहन सीमा त्यागी और बेटी ने कई आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Laksar Firing case Vinay Tyagi sister said he knows secrets of black money that why attack was carried out
विनय त्यागी की बहन और बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विनय त्यागी की बहन ने इस पूरे मामले में करोड़ों की काली कमाई के राज की बात बताई है। त्यागी की बहन सीमा त्यागी ने मीडिया के सामने कहा कि विनय त्यागी एक ठेकेदार की 750 करोड़ रुपये की काली कमाई के राज जानता था। यह रकम देहरादून के डॉक्टर के घर रखी हुई थी। विनय ईडी को देना चाहता था। ऐसे में जब यह बात ठेकेदार को पता चली तो उसने डॉक्टर के माध्यम से उसे चोरी में जेल भिजवा दिया। यह राज कभी न खुले इसके लिए अब विनय त्यागी को खत्म करने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन


सीमा त्यागी ने आरोप लगाया कि इस घटना की साजिश एक ठेकेदार ने रची है। ठेकेदार के घर छापा पड़ने वाला था। इससे पहले ही उसने अपनी 750 करोड़ की नकदी व अन्य जेवरात देहरादून के एक डॉक्टर के घर छुपा दिए। डॉक्टर और विनय अच्छे दोस्त हैं। विनय त्यागी को भी इस रकम का पता चल गया था कि यह ठेकेदार की रकम है जिसे उसने छिपाकर यहां रखा है। विनय त्यागी की पत्नी चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में ठेकेदार ने विनय त्यागी को खूब परेशान किया था। इस बात से विनय त्यागी भी उससे रंजिश रखता था और बदला देना चाहता था।
विज्ञापन


Laksar Firing: एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बदले की भावना से विनय त्यागी ने तय किया कि वह यह रकम ईडी को दे देगा। इस बात पर डॉक्टर भी रजामंद था। बाद में यह बात किसी तरह ठेकेदार को पता चल गई। ठेकेदार ने डॉक्टर को डराया तो उसने विनय त्यागी पर चोरी के आरोप लगा दिए। सितंबर में उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया। विनय त्यागी की पत्नी को भी धमकाया गया।

आरोप लगाए कि विनय के खिलाफ लक्सर और पुरकाजी में झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। देहरादून जेल से रुड़की जेल शिफ्ट के भी फर्जी कागजात तैयार किए गए। जबकि परिजनों को जेल से शिफ्ट करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया था। दो दिन बाद लक्सर में छोटे मुकदमे में पेशी के दौरान भी सुरक्षा में लापरवाही बरती गई और विनय को रास्ते से हटाने के लिए यह हमला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed