फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laksar Firing: Notorious criminal Vinay Tyagi Died in AIIMS Rishikesh during treatment after third day

Laksar Firing: एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

Sat, 27 Dec 2025 09:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Dec 2025 09:24 AM IST
सार

Uttarakhand News: कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। उसे लक्सर कोर्ट लाया जा रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां चला दी। इस दौरान विनय त्यागी को भी गाेली लगी थी। तब से उसका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। आज सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Laksar Firing: Notorious criminal Vinay Tyagi Died in AIIMS Rishikesh during treatment after third day
गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान आज घटना के तीसरे दिन मौत हो गई। उसका ट्रॉमा सेंटर मे उपचार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फायरिंग की थी। इस दौरान विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। एम्स के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने विनय त्यागी की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग
त्यागी के परिवार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। विनय त्यागी की बेटी तनवी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस की निष्क्रियता तो सामने आई ही है। विनय त्यागी की बुआ और ससुराल पक्ष ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, त्यागी समाज विकास एवं कल्याण समिति की बैठक में विनय त्यागी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की। मीडिया से बातचीत के दौरान मृतक की बहन तन्वी त्यागी ने कहा कि भाई के परिवार की सुरक्षा की जाए। उनकी पत्नी पर लगाए गए झूठे मुकदमे हटाए जाएं। परिजन प्रवीण त्यागी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

वारदात बुधवार की दोपहर करीब एक बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर ओवर ब्रिज की थी। रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी टाटा सूमो वाहन में उसे पेशी पर लक्सर लेकर आ रहे थे। इस दौरान जब वह फ्लाई ओवर के मध्य पहुंचे तो यहां जाम के दौरान सामने वाहन होने के कारण उन्हें वाहन को रोकना पड़ा। इसी दौरान यहां पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी, वह वाहन में ही गिर गया जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि दो पुलिसकर्मियों को चोट आई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया। वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

Laksar Firing: Notorious criminal Vinay Tyagi Died in AIIMS Rishikesh during treatment after third day

जेल में दोनों आरोपी  

आरोपी दोनों शूटरों को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया था। वहीं, कल उन्हें गैंगवार की आशंका को देखते हुए रुड़की की जगह हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया था। मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा निवासी गुलजारपुर थाना काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) ने पैसों के लेनदेन के विवाद में साथी अजय निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर के साथ विनय त्यागी की हत्या के इरादे से उस पर गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। सन्नी और अजय का आपराधिक इतिहास रहा है। वह काशीपुर में एक डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सन्नी और विनय त्यागी के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद है। सन्नी के रकम मांगने पर विनय त्यागी उसकी हत्या करवाने की धमकी दे रहा था। इसी बात से भड़के सन्नी ने विनय की हत्या की साजिश रची थी। वह लगातार विनय त्यागी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हुए थे। विनय त्यागी के रुड़की कारागार में शिफ्ट होने के दौरान ही उन्हें उसके लक्सर में पेशी पर आने की जानकारी मिली थी। उन्होंने लक्सर-रुड़की मार्ग पर रेकी करने के बाद बुधवार को वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed