फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakhs spent on flood protection work around Sarala Khad of Kalsi block, threat of soil erosion still persists.

Dehradun News: कालसी ब्लॉक के सरला खड्ड के आसपास बाढ़ सुरक्षा कार्य में लाखों खर्च, भू-कटाव का खतरा अभी भी बरकरार

Wed, 22 May 2024 06:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent on flood protection work around Sarala Khad of Kalsi block, threat of soil erosion still persists.
वर्ष 2013 की आपदा में कालसी ब्लॉक के सरला खड्ड के आसपास भू-कटाव से 15 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं, अन्य 35 मकान खतरे की जद में आ गए थे। कालसी खड्ड के दोनों ओर करीब 150 मीटर हिस्से में बाढ़ सुरक्षा कार्य होने थे। लेकिन, अब तक केवल 30 मीटर हिस्से में ही सुरक्षा कार्य हो पाए हैं। मानूसन के सीजन में हर साल खड्ड के ऊफान पर आने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को रात भर नींद नहीं आती है।
विज्ञापन

आपदा के 10 वर्ष बीतने के बाद भी कालसी ब्लॉक के सरला खड्ड के आसपास बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। जबकि, सिंचाई विभाग खंड अंबाड़ी ने बाढ़ सुरक्षा कार्य में लाखों रुपये का बजट खर्च कर दिया। खड्ड के दोनों ओर करीब 150 मीटर के भाग में बने मकानों में 50 परिवार रहते हैं। मकानों की सुरक्षा के लिए तार जाल लगाने, भरान, आरसीसी ब्लॉक, सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। लेकिन, खड्ड के दोनों ओर अभी 120 मीटर के हिस्से का कार्य बाकी है। खड्ड के आसपास रहने वाले लोग लंबे समय से बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने की मांग कर रहे हैं। अब मानसून सीजन शुरू होने में करीब दो माह समय शेष हैं। ऐसे में लोगों को फिर खड्ड के उफान में आने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग खंड अंबाड़ी के अधिशासी अभियंता पीएन राय ने बताया कि शासन की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए उपलब्ध बजट के अनुसार कार्य करवा दिया गया था। शेष काम के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही शेष कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed